फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दोस्ती के बाद दुष्कर्म, फिर शादी अब तलाक पर अड़ा, पीड़िता ने मांगा इंसाफ

Tue, 22 Jan 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने का है। यहां पहुंची एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दबाव में शादी करने के बाद अब तलाक का दबाव डाला जा रहा है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर के पास ही रहने वाले एक युवक से उसकी कुछ माह पहले दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व युवक उसे बहाने से घर से एक होटल में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। मामला बिगड़ता देख युवक ने शादी करने का वादा कर लिया। 
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। काफी दबाव पड़ने पर करीब एक माह पूर्व उसने शादी भी कर ली। लेकिन अपने घर वालों के दबाव में आकर वह उसे घर से लेकर नहीं गया। 

पीड़िता का आरोप है कि अब उसके पति के परिवारजन उस पर जबरन तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। उसे तरह-तरह से धमकाया जा रहा है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें