संवाद
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 14 रघुबीर सिंह भाटी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी और आईआईएम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 6 विकेट से जीती।
आईआईएमटी एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसमें मन ने 41, अवि ने 29 और आदित्य ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रुद्रांश ने दो और अंश यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 21 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर 6 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से सिद्धार्थ यादव ने शानदार 104 रन बनाकर शतकीय पारी खेली। उन्होंने इसके लिए 57 गेंदों का सामना किया और 12 चौके और 6 छक्के लगाए। गेंदबाजी में अभि, मन और सुमेर ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर कोच सनी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।