जेपी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
जेपी स्कूल के मैदान पर अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो
संवाद
मेरठ। जेपी स्कूल के मैदान पर खेली जा रही प्रथम स्वर्गीय रघुवीर सिंह भाटी अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को हुए मुकाबले में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने पंचवटी क्रिकेट एकेडमी को हराया। फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 245 रन बनाए। सिद्धार्थ ने सर्वाधिक 143 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके और 10 छक्के लगाए। प्रिंस ने भी 24 रनों का योगदान दिया। पंचवटी की ओर से नव्या, हर्ष और रोहन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में मात्र 118 रन पर ही सिमट गई। नव्या ने सबसे अधिक 36 रनों की पारी खेली। फ्रेंड्स एकेडमी की ओर से अंश ठाकुर ने तीन और एकलव्य ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सिद्धार्थ को दिया गया। जेपी एकेडमी के कोच सनी भाटी, पंचवटी एकेडमी के कोच उमेश कुमार, फ्रेंड्स एकेडमी के कोच अरविंद कुमार, राजीव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।