फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : कृषि विवि में क्लर्क की मौत के बाद भी बंद नहीं हुई फ्रेशर पार्टी

Tue, 12 Sep 2017 01:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मोदीपुरम, मेरठ
विज्ञापन
कृषि विवि में आयोजित फ्रेशर पार्टी में डांस करते छात्र
विज्ञापन
मेरठ जिले के मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में एक क्लर्क की मौत के बाद भी छात्रों की पार्टी बंद नहीं हुई। गांधी भवन में फ्रैशर पार्टी में विवि के कुछ अधिकारी भी शामिल थे। एक तरफ कैंपस में कर्मचारी की लाश पड़ी थी, वहीं दूसरी और फ्रेशर पार्टी में जमकर धमाल मचाया जा रहा था।  
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कलर्क कमलेश कुमार राठौर की सोमवार की शाम को चार बजे मौत हो गई। वह ऑफिस में काम कर रहे थे, अचानक उनको चक्कर आया। उन्हे आनन फानन में मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत हार्टअटैक से बतायी। मौत के बाद शव विवि के कैंपस में लाया गया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसी समय कॉलेज ऑफ बायोटेक के गांधी भवन में फ्रेशर पार्टी रखी गई थी। छात्रों ने फ्रेशर पार्टी भी शुरू कर दी। हद तो तब हो गई, जब इस पार्टी में विवि में कुछ अधिकारी भी शामिल हो गए। फ्रेशर पार्टी में डीजे पर जमकर धमाल मचाया जा रहा था तो दूसरी तरफ कमलेश के परिजनों में मातम पसरा था। पार्टी देर रात चलती रही, किसी को मृतक कमलेश की मौत का मलाल नहीं था, बस पार्टी में डीजे बज रहा था और छात्र छात्राएं डांस में मग्न थे।

पढ़ें : स्कूल से लौट रहे किशोर की अगवा करके हत्या, मांगी थी 50 लाख की फिरौती
विज्ञापन

बच्चे नहीं माने

क्लर्क की मौत के बाद भी चलती रही पार्टी
डीएसडब्लू डॉ. अनिल सिरोही ने बताया कि मैने पार्टी को बंद करने के लिए कहा था, इसके बाद मैं कमलेश कुमार के घर चला गया। वापस आया तो पार्टी चल रही थी। मैं डीएसडब्लू हूं, इसलिए मुझे यहां रहना पड़ा। छात्राओं को सुरक्षित हॉस्टल तक पहुंचाना था। यह पार्टी नहीं होनी चाहिए थे। मेरे साथ में डीन बायोटेक रविंद्र कुमार और पकंज कुमार भी थे, लेकिन बच्चे नहीं माने। 

कुलपति गेट तक पहुंचे, फिर लौटे  
कुलपति डा. गया प्रसाद भी पार्टी हाल तक पहुंचे। तभी किसी ने कह दिया कि पार्टी में जाना ठीक नहीं है। इस बीच कुलपति ने छात्रों से साफ साफ कहा कि पार्टी मत करो कर्मचारी की मौत हुई है, इस पर छात्र छात्राओं ने पार्टी बंद करने के बजाय कुलपति को पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। कुलपति इंकार करके वहां से वापस लौट गए और अपने आवास पर आकर मोबाइल भी बंद कर लिए। कमलेश कुमार राठौर की मौत के बाद भी विवि में जारी रही पार्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी में मौजूद अधिकारियों ने पार्टी को बंद क्यों नहीं कराया। जिसको लेकर विवि के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।  

शव उठने का भी नहीं किया इंतजार 
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 17 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ओर लाश पडी है, और विवि में ही फ्रेशर पार्टी चल रही है। लाश के उठने का भी इंतजार नहीं किया गया।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें