फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: बार-बार छाए बदरा, गर्मी कम होने से मिली राहत

Tue, 17 Jun 2025 10:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को जहां दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं मंगलवार को भी धूप छांव होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
शहर में मौसम बदलने के बाद छाए बादल। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में सोमवार को आसमान पर बार-बार बादल तो नजर आए, मगर बारिश नहीं हुई। दोपहर में काफी देर तक धूप भी निकली। हर पल बदल रहे मौसम के बीच गर्मी कम होने से लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार को भी सुबह से ही धूप छांव का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन


तापमान में गिरावट के साथ मौसम में नमी बढ़ी है। दिन में चल रही हवा ने चढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम में राहत रहेगी। कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस कारण तापमान 35 डिग्री के आसपास ही रहेगा। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 70 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर 95, जयभीमनगर 78, पल्लवपुरम 43, बेगमपुल 50 और दिल्ली रोड पर 60 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें