फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टा मजदूरों को बंधक मुक्त कराया।

विज्ञापन
भट्ठा मजदूरों को उनका वेतन दिलाकर मुक्त कराते श्रम विभाग के अधिकारी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
श्रम विभाग ने मजदूरों को छुड़ाया
विज्ञापन

फलावदा। ईट भट्ठे पर बंधक बनाकर मजदूरी कराने की शिकायत पर पुलिस ने भट्ठा संचालक और मजदूरों को हवालात बंद कर दिया। सूचना पर थाने पहुंची श्रम विभाग की टीम ने मजदूरों को मजदूरी दिलाई। इसके बाद उन्हें थाने से छुड़ाकर उनके घर बदायूं रवाना कर दिया।
विज्ञापन

गांव बातनौर के पास एक ईंट भट्ठा संचालित है। इस पर बदायूं जिले के मजदूर काम करते थे। उन्होंने डायल 100 पर फोन कर भट्ठा संचालक अमित के खिलाफ कई माह से मजदूरी नहीं देने और उन्हें बंधक बनाकर जबरन काम कराने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने भट्ठा संचालक और मजदूरों को हवालात में बंद कर दिया। एसडीएम के आदेश पर श्रम विभाग के अधिकारी अनिल कुमार मजदूरों को मुक्त कराने के लिए फलावदा थाने पहुंचे। अधिकारियों ने उनके बयान दर्ज किए और उनकी मजदूरी के पैसे दिलाए। इसके बाद पुलिस ने भट्ठा संचालक को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें