फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में किसानों को उर्द-मूंग के निशुल्क बीज वितरित

विज्ञापन
राजकीय बीज भंडार गणेशपुर में किसानों को उर्दू मूंग का बीच वितरित करते स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कृषि विभाग ने राजकीय बीज भंडार गणेशपुर शाखा पर सहफसली खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और मिट्टी की उर्वरता सुधारना है।
विज्ञापन

गन्ने के साथ सहफसली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को उर्द और मूंग के निशुल्क बीज दिए गए। भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीज वितरण उप कृषि निदेशक नितेश चौरसिया और जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह के निर्देशानुसार हुआ। सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र अधाना ने किसानों को सहफसली खेती के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि दलहनी फसलें मिट्टी में नाइट्रोजन बढ़ाती हैं, जिससे गन्ने की पैदावार सुधरती है। इससे किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित होती है और खेती अधिक लाभकारी बनती है। राजकीय बीज भंडार प्रभारी आनंद कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान रणवीर सिंह, राम सिंह नागर और विजेंद्र सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें