निशुल्क लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर
मेरठ। पीवीवीएनएल के पायलट प्रोजेक्ट स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। डिस्कॉम द्वारा मेसर्स एल एंड टी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर लगाने का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यह जानकारी कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि अगर उपभोक्ताओं से संस्था का कोई कर्मचारी मीटर लगाने का शुल्क मांगे तो उपभोक्ता उसका विरोध करे और इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्ज कराएं। एमडी ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने हेतु पंद्रह टीमों का गठन किया गया हैं। इनकी निगरानी के लिए प्रत्येक खंड में एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। 31 मार्च 2020 तक सभी जगह स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे।