माछरा। गांव खंद्रावली में चिकित्सकों की टीम। फोटो ग्राम प्रधान
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव खंद्रावली में राधा गोविंद अस्पताल की ओर से पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिफ के आवास पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 117 लोगों की निशुल्क चिकित्सा जांच कराई गई। शिविर में डॉ. निशांत तायल, डॉ. कोमल तायल, डॉ. कृष्ण सिंह ने जांच कर दवाएं दीं। शिविर में मोहम्मद आरिफ, राजीव, डॉ. मेहराज, मुंशी इश्हाक, डॉ. वसीहत सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद