फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्रामीण स्टेडियम के लिए तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बा खिवाई में प्रस्तावित ग्रामीण स्टेडियम के लिए बंजर भूमि के पुनर्ग्रहण प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने विस्तृत अभिलेख और आख्या तलब की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सरधना को आवश्यक दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित भूमि से जुड़े सभी राजस्व अभिलेख, खसरा-शिजरा, नजरी नक्शा तथा स्पष्ट विवरण प्रस्तुत किया जाए। इसमें भूमि को चिन्हित कर दर्शाया गया हो। जिला प्रशासन ने भूमि के मूल्यांकन और संबंधित राजस्व अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां भी मांगी हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर भूमि की उपयुक्तता पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि बिंदुवार आख्या तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें