फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स पंजीकरण प्रारंभ

विज्ञापन
ए एस कालेज में ब्यूटी पार्लर कोर्स के लिए पंजीकरण कराती छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। पहले सत्र का प्रारंभ 15 मार्च से होगा। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कोर्स में 13 वर्ष से अधिक आयु की कक्षा नौवीं से 12वीं तक की छात्राएं भाग ले सकेंगी। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और अन्य सौंदर्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती हैं। आयुष्मान सिंह ने बताया कि ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में ब्यूटीशियन जॉब रोल में 140 छात्र-छात्राओं को 4-5 महीने का प्रशिक्षण प्रदान दिया जाएगा। छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं, पहले सत्र का प्रारंभ 15 मार्च से होगा। प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें