मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र निवासी अमीना सुल्ताना ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उनका बैंक खाता शास्त्रीनगर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। शुक्रवार को वह बेटी के साथ सेंट्रल मार्केट में दवा लेने गई थी। इस दौरान वह एटीएम से पैसे निकालने के लिए गई। एटीएम के बाहर एक युवक पहले से खड़ा था। उसने पैसे निकालते समय उनका पासवर्ड देख लिया। पैसे निकालने के बाद वह बेटी के साथ एटीएम से बाहर निकल आई। रात को उसके खाते से चार बार में 60 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। वह शनिवार को बैंक पहुंची और मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि आरोपी ने हाथ से ही एटीएम बदल दिया। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद