मेरठ। भैसाली बस अड्डे पर बस में चढ़ते समय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल अग्रवाल का मोबाइल गायब कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी है। शास्त्रीनगर सेक्टर-दो निवासी विशाल हैदराबाद की एक कंपनी में सेवारत हैं। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। शनिवार को वह हैदराबाद लौट रहे थे। छोटा भाई बाइक से भैसाली बस अड्डे पर उन्हें छोड़कर चला गया। इसी दौरान बस में चढ़ते समय किसी ने उनकी जेब से मोबाइल उड़ा दिया। सीट पर बैठते ही मोबाइल गायब होने का पता चला तो पीड़ित ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग बस अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद सदर बाजार थाने में पहुंचकर विशाल की तरफ से तहरीर दी गई। सीओ कैंट संतोष सिंह ने बताया कि सदर बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद