फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं की लेटर पैड पर युवक से दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे जाने का मामला बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सपा नेता के लेटर पैड पर नौकरी की सिफारिश दिखाई गई थी। अब सपा नेताओं की ओर से धमकी दी जा रही है। उसने पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कई सपा नेताओं पर आरोप लगाए। हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र शीशपाल की मुलाकात पांच साल पहले शुऐब सैफी पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी लिसाड़ीगेट से हुई थी। बृहस्पतिवार को सुरेंद्र एसएसपी ऑफिस पहुंचे और सपा नेताओं पर आरोप लगाए। कहा कि शुऐब ने खुद को सपा नेता का रिश्तेदार बताकर परिवहन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.90 लाख रुपये लिए थे। नौकरी न लगने पर शुऐब से पैसा वापस नहीं किया। आरोप है कि शुऐब ने सपा नेताओं के लेट पैड पर सिफारिशी पत्र दिखाया था। पीड़ित ने पूर्व कैबिनेट मंत्री समेत पांच लोगों के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाकर एसपी क्राइम को शिकायत पत्र दिया। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि लिसाड़ीगेट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें