सीजीएसटी की पड़ताल में पिछले माह बड़ा खुलासा हुआ था। इसमें मेरठ, दिल्ली और लखनऊ की 114 फर्म एक ही मोबाइल नंबर पर रजिस्टर्ड हैं। मेरठ में चार फर्मों की जांच करने गई टीम को एक भी फर्म नहीं मिली थी, जबकि इन फर्मों के जरिए करीब 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया था। ये सारी फर्म सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) में ऑनलाइन रजिस्टर्ड की गई हैं। वाणिज्य कर विभाग एडिशनल कमिश्नर संपूर्णानंद पांडे ने बताया कि आईटीसी से संबंधित मामलों की जांच चल रही है।
जालसाजी के तरीके
जालसाज बड़े पैमाने पर फर्जी टैक्स इनवॉइस तैयार कर आईटीसी क्लेम करते हैं। फर्जी कंपनियां कागजों में बनाते हैं। इन्हें जीएसटी के तहत पंजीकृत कराकर कामकाज के फर्जी बिल बनाकर बिना लेनदेन के व्यापार दिखाकर सरकार से मोटा रिफंड ले लेते हैं।
इसलिए रडार पर
- पांच करोड़ से ज्यादा आईटीसी लिया है।
- फर्म आईटीसी लेने के बाद अचानक बंद हुई
- जीएसटी लागू होने के बाद बनाई और बंद हुई
- आईटीसी क्लेम लेने के बाद खाते बंद किए।
- फर्म से जुड़े मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए या बदल दिए गए।