डीजीपी के आदेश पर जागी पुलिस
डीजीपी के आदेश पर पुलिस इस मामले में हरकत में आई। इस फर्जी कार्यक्रम के बारे में अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद खुद सलमान ने ट्वीट किया था कि बिजनौर के कार्यक्रम से उनका कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और इस खेल में शामिल युवकों की तलाश में जुट गई। पकड़े गए युवको नें अपने फरार साथी के साथ अफसरों नेताओं व अन्य प्रभावशाली लोगों के यहां कार्यक्रम के पास बांटने शुरू कर दिए थे। ताकि सब को लगे कि कार्यक्रम सही हो रहा है।
अभिषेक मुरादाबाद में करा चुका है कार्यक्रम
पुलिस के मुताबिक इस पूरे फर्जीवाडे़ का मास्टर माइंड फरार मुरादाबाद का अभिषेक है। अभिषेक मुरादाबाद में सलमान खान का एक कार्यक्रम करा चुका है। देहरादून में भी पिछले साल सलमान खान के नाम पर ऐसा फर्जीवाड़ा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि देहरादून के फर्जीवाड़े में भी ये लोग तो शामिल नहीं थे।
प्रचार प्रसार की थी जिम्मेदारी
पकड़े गए हेमंत और रविंद्र ने पुलिस को बताया कि फरार अभिषेक ने उन्हें शो के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी थी। इसके बदले पैसा देने की बात कही थी। बाकी सब कुछ अभिषेक के हाथों में था। एसपी के मुताबिक बाकी इस पूरे मामले की जानकारी अभिषेक के पकड़े जाने के बाद मिल पाएगी। पुलिस के मुताबिक सलमान खान के नाम के कार्यक्रम की काई अनुमति नहीं ले रखी थी। सब फर्जीवाड़े का खेल चल रहा था। आनलाइन टिकटों की ब्रिकी की जा रही थी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/