इस संबंध में किसानों के पास एसएमएस भी पहुंच रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा इन्हें सीधे किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा रहा है। जिसमें उन्हें आवेदन और आधार में भिन्नता होने की सूचना देकर नवंबर महीने की किस्त रोकने की सूचना दी जा रही है। किसानों से अपील की जा रही है कि वे इस खामी को पीएम किसान डॉटजीओवीडनॉट इन वेबसाइट पर खुद ठीक कर लें या जनसेवा केंद्र के माध्यम से करा लें।
गलतियां ठीक कराने को बनाए पांच केंद्र
किसानों के डाटा में हुई त्रुटियां किसान घर बैठकर भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वेबसाइट पर कर सकते हैं। जो किसान ऐसा नहीं कर सकते उनके लिए कृषि विभाग ने अपने चार बीज केंद्रों पर लगे कंप्यूटर सिस्टम में आपरेटरों को भी इसमें लगाया है। ये केंद्र कांधला, कैराना, थानाभवन और झिंझाना में हैं। शामली में कृषि उपनिदेशक कार्यालय में ये केंद्र बनाए गए हैं।
- शिवकुमार केसरी, कृषि उपनिदेशक
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/