फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रिक स्टूडियो पर धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में क्रिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े विवाद में दिल्ली के नवीन शाहदरा निवासी पूर्व निदेशक रितेश जैन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 1.50 लाख शेयर बिना सहमति ट्रांसफर करने और फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रितेश जैन ने डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के दुरुपयोग और धमकी देने की भी शिकायत की थी। डीआईजी कलानिधि नैथानी से शिकायत के बाद पुलिस ने अंकित अग्रवाल व हिमांशु सिसोदिया पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। रितेश ने बताया कि 2022 में उन्हें कंपनी में 10 फीसदी हिस्सेदारी का भरोसा दिया गया था। आरोप है कि उन्हें शेयर प्रमाणपत्र नहीं मिला और वित्तीय जानकारी भी नहीं दी गई। जुलाई-अगस्त 2024 में 50 लाख रुपये के मशीनरी लोन पर हस्ताक्षर का दबाव बनाया गया। रितेश के अनुसार, मशीनरी की कीमत चार लाख रुपये से कम थी। उन्होंने अगस्त 2024 में निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें