यूपी के सहारनपुर में रविवार को एक विवाह समारोह में शामिल लोगों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक चार साल के मासूम बालक को खुंखार कुत्तों ने नोंच नोंचकर मार डाला।
गंगोह थानाक्षेत्र के कुतुबखेड़ी में मामा की शादी में आना एक चार वर्षीय बालक को भारी पड़ गया। यहां शादी के मंडप के बाहर खेल रहे नौनिहाल को खुंखार कुत्तों ने अपना शिकार बना डाला। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके की ओर दौड़े और मासूम को कुत्तों से छुड़ाया। बुरी तरह घायल बच्चे को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है जब किसी इंसान को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया हो। शिकारी कुत्ते पहले भी कई लोगों को काट काटकर घायल कर चुके हैं। कई बार लोग नगर निगम प्रशासन से इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन इन कुत्तों के सामने नगर निगम प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/