मेरठ में गढ़ रोड पर मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार मजदूरों की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी नाजिम (28),कामिल (32) ,कामिल( 38) रिजवान (30) मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार सुबह ये चारों ट्रैक्टर ट्राली में गांव से ईंट लेकर मेरठ गए थे। इस दौरान गढ़ रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक समेत सभी मजदूर गिरकर दब गए।
आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकाला जा सका।
पुलिस के अनुसार चारों मजदूरों की दबने के कारण मौत हो गई। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं मजदूरों की मौत की खबर सुनकर चार घरों में एकसाथ मातम पसर गया।