गंगानगर। गांव उल्देपुर, ललसाना और रजपुरा के जंगलों से एक सप्ताह में चार ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। रविवार रात को ललसाना गांव के बाग में 63 केवीए ट्रांसफार्मर को खोल लिया। कॉपर चोरी कर ले गए। इस ट्रांसफार्मर से पांच ट्यूबवैल को बिजली सप्लाई थी। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने बिजली विभाग और गंगानगर पुलिस को दी। उल्देपुर गांव के जंगल में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर का लाखों का कॉपर चोरी कर लिया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर से तीन से चार लाख रूपये की कीमत का कॉपर चोरी हुआ है। लगातार चोरी हो रहे ट्रांसफार्मर के मामले में लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। जेई संदीप यादव ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर गंगानगर जेई सतीश मौर्य ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व चोरों ने रजपुरा क्षेत्र से 2 ट्रांसफार्मर चोरी कर लिये। उनकी जगह नए लगवाने पड़े। इसकी गंगानगर थाने में शिकायत की गई। संवाद