फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुब्बारे में विस्फोट से चार किशोर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। थाना क्षेत्र के ग्राम बातनौर में स्थित खेत में पड़े मिले गुब्बारों में विस्फोट होने से चार किशोर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव बातनोर निवासी जोरेन, शादाब, समद और गुलफाम पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गए थे। खेत में गुब्बारे पड़े हुए थे उनके पास दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी के पर्चे भी पडे हुए था। घायलों ने बताया कि गुब्बारे आपस में बंधे हुए थे, उन्होंने गुब्बारे उठा लिए। चारों किशोर गुब्बारों को लेकर बाइक पर घर की ओर चल पड़े। बताया गया कि गुब्बारे बाइक के साइलेंसर से टकराकर फट गया, गुब्बारे विस्फोट के साथ फट गए। विस्फोट होते ही चारो किशोर झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई घायल युवकों को फलावदा में एक प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान पति सजाउदीन, डा शकील, आदि ग्रामीणों का कहना था कि यहां गुब्बारे कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में विस्फोट होता तो बडा हादसा हो सकता था। सीओ अभिषेक पटेल का कहना है गुब्बारे में विस्फोट की बात सामने आई है। अभी मामले में को ये गुब्बारे यहां कैसे आए, इसक जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें