फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार: बोल-सुन नहीं सकती थी मासूम बहन, दोस्तों संग भाई ने बनाया दरिंदगी का शिकार, चार गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2019 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आठ साल की मूकबधिर बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना शर्मसार करने वाली हैं। आरोपी करीब एक से डेढ़ माह से बच्ची की अस्मत से खिलवाड़ कर रहे थे। मूक बधिर मासूम जहां आपबीती बताने में असमर्थ थी, वहीं आरोपी अपराध करने के बावजूद खुलेआम घूम रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म में बच्ची का 12 साल का भाई भी शामिल बताया गया है। लेकिन उसे नहीं पता उसने किस तरह से रिश्तों को तार-तार किया है जबकि अन्य तीनों आरोपियों की उम्र 13 से 14 साल है। आठ साल की पीड़िता न तो अपने दर्द को बोलकर बता सकती है न ही किसी दूसरे को सुन सकती है। जब भी पीड़िता घर से निकलती या परिजन कहीं बाहर जाते थे तो आरोपी बच्ची को पड़ोस के खाली मकान में ले जाते थे। यहां उसके साथ दुष्कर्म करते। 

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा के अनुसार बच्ची सुनने और बोलने में असमर्थ है। रविवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी तीन किशोर बच्ची का भाई बच्ची को बहला फुसलाकर पास ही खाली मकान में ले गए। आरोपी किशोर बच्ची के साथ हैवानियत पर उतर आए। 

विरोध करने पर आरोपियों ने बच्ची का मुंह भींचकर जान लेने की कोशिश की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। बच्ची किसी तरह घर पहुंची तो उसके परिजन उसे लेकर तुरंत थाना कंकरखेड़ा पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बच्ची ने सबसे पहले अपने भाई को ही पहचाना। 

14 वर्षीय आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि एक दोस्त उसे मोबाइल में गंदी वीडियो दिखाता था। जिसके बाद से कुछ दिन पहले वह बच्ची को टॉफी देकर खाली पड़े मकान में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया। लेकिन उसे भी नहीं पता था कि यह किसी को पता चल जाएगा। आरोपी किशोर ने यह भी बताया कि उसके दो अन्य दोस्त और बच्ची का भाई भी आ गया। बच्ची को अक्सर वह घर से ले जाते थे। 

थाने में डरकर रोने लगे
पुलिस ने जब चारों किशोर आरोपियों से थाने में लाकर पूछताछ की तो वे डरकर रोने लगे। जिसके बाद थाने के एक अलग कमरे में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। जिसमें चारों से कहा गया कि उन्हें घर भेज दिया जाएगा। पुलिस छोड़ देगी लेकिन सच्चाई बताओ। लेकिन पुलिस के डर से किशोर फिर रोने लगे। 

काफी समझाने पर आरोपी एक दूसरे का नाम लेकर अपनी करतूत बताते रहे। बच्ची ने अपने भाई की तरफ भी इशारा किया। जब पुलिस ने तीन अन्य किशोरों से पूछा कि मोबाइल में गंदी वीडियो कौन देखता था। तीनों ने 14 वर्षीय किशोर का नाम लेकर बताया कि इसने कई बार गंदी वीडियो दिखाई थी, जो अपने घर से मोबाइल चोरी से लाकर वीडियो दिखाता था। 
विज्ञापन

कुत्ते ने पीछा किया, चोट लग गई..
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले भी शक हुआ था। लेकिन बच्ची किसी को पहचान नहीं बता पाती थी। रविवार शाम घटना के बाद बच्ची ने अपने भाई की तरफ भी इशारा किया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के भाई से ही पूछा तो वह रोने लगा कि मैंने कुछ नहीं किया, मुझे मत मारो, मुझे नहीं पता। जिसके बाद बच्ची के भाई ने तीन अन्य किशोरों के भी नाम बताए। 

जिसके बाद 13 वर्षीय किशोर बोला कि एक कुत्ता काटने के लिए पीछे दौड़ा। जिसमें बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। गिरकर उसे चोट लग गई। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा का कहना है कि इस केस में विधिक राय ली जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें