फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में महिला समेत चार पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला में महिला समेत चार पॉजिटिव
विज्ञापन

- हस्तिनापुर में 70 एंटीजन किट की जांच में निकले तीन पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। दौराला के धंजू गांव की एक महिला समेत कुल चार लोग कोरोना संक्रमित मिले है। हस्तिनापुर में एक कॉलोनी के तीन लोग पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया है। तीनों लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
देहात क्षेत्र में भी कोरोना धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार को हस्तिनापुर कस्बे की सी ब्लॉक कॉलोनी में एक साथ तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से कस्बे के लोग दहशत में आ गए हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि एंटीजन किट से 70 लोगों की जांच की गई थी, जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कॉलोनीवासियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दौराला सीएचसी प्रभारी आशुतोष ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धंजू, एटूजेड व सीएचसी दौराला में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाए। जांच के दौरान धंजू गांव निवासी एक महिला संक्रमित मिली है। टीम ने उसे होम क्वारंटीन कर दिया है। इस दौरान निशि खोकर, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. सारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें