फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता गांव में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाता गांव में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल
विज्ञापन

फलावदा। गांव खाता में बुधवार रात बच्चों झगडे़ को लेकर हुई दो पक्ष कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान कई राउंड गोली भी चली। संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें मवाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव खाता में बुधवार को बच्चों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि कई राउंड गोली भी चली, लेकिन गोली किसी को लगी नहीं। मारपीट में एक पक्ष से मनोज, विजयपाल तथा दूसरे पक्ष से लहरी तथा रविंद्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मवाना सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में मनोज पक्ष ने सचिन, सुमित, प्रवीन, रविंद्र तथा दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट तथा जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे रविंद्र पक्ष ने अंकुर, दीपांशु, सुशील, विजय, पप्पू को नामजद करते हुए घर में घुसकर मारपीट तथा जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें