मवाना। पांडव चौक स्थित गोदाम से हलवाई का बारदाना चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। तीन का चालान कर दिया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बताया कि 8 मई की रात को पांडव चौक स्थित हलवाई के गोदाम से तांबे पीतल का बारदाना चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी कर लिया था। अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने पेलवा उर्फ महेंद्र, मिशन, गरीबदास उर्फ देशराज व एक नाबालिग को रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे बाग से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। संवाद