फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइड लगने पर कार सवार चार लोगों को पीटकर घायल किया

विज्ञापन
कार में ट्रक की साइड लगने पर मारपीट कर घायल किए गए कार सवार सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती। (मवान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। बरात में शामिल होकर लौट रहे बरातियों की कार में ट्रक की साइड लग गई। कार सवारों ने गांव सठला में ट्रक को रोक लिया। कहासुनी में कार में सवार चार लोगों को ट्रक चालक व ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

गांव चांदसमंद निवासी कपिल कुमार और हरेंद्र के मामा के लड़के की बरात गांव बली से लोधीपुर गई थी। शोभित निवासी दनकौर गौतमबुद्धनगर, कपिल कुमार व हरेंद्र निवासी चांद समंद खतौली, मनोज कुमार निवासी सकौती फलावदा बरात में शामिल होने के बाद कार से देर शाम वापस गांव बली लौट रहे थे। इन्होंने बताया कि वह गांव सठला में पहुंचे तो कोयले से लदे ट्रक ने कार में साइड मार दी। कुछ आगे जाकर उन्होंने साइड मारने वाले ट्रक को रोका।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से एक और ट्रक आ गया। दोनों ट्रकों के चालकों व ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमलाकर चारों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी होने पर ब्लाक प्रमुख पति डाॅ. योगेश प्रधान सीएचसी पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी की। शुक्रवार को तहरीर दी जाएगी।

कार में ट्रक की साइड लगने पर मारपीट कर घायल किए गए कार सवार सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती। (मवान

कार में ट्रक की साइड लगने पर मारपीट कर घायल किए गए कार सवार सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती। (मवान

कार में ट्रक की साइड लगने पर मारपीट कर घायल किए गए कार सवार सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती। (मवान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें