फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: मेरठ में आज चार और मरीज कोरोना को मात देकर लौटे घर, 14 दिन तक रहेंगे होम क्वारंटीन

Wed, 15 Apr 2020 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Coronavirus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जनता में दहशत है। देश भर में अब तक इस बीमारी से सैकड़ों जानें जा चुकी हैं। वहीं मेरठ से राहत भरी खबर है। शहर में आज चार और मरीजों को कोविड अस्पताल से छुट्टी दे गई हैं। इससे पहले 11 अप्रैल को नौ संक्रमितों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया था। अब तक कुल 13 लोगों ने कोराना को हराकर जिंदगी की जंग जीत ली है।

विज्ञापन


मेरठ मेडिकल के कोविड 19 अस्पताल से चार कारोना संक्रमितों की दो दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। ये सभी शहर के पहले कोरोना पाॅजिटिव मरीज और क्राॅकरी कारोबारी के संपर्क में आने वाले उसके रिश्तेदार और परिवार के सदस्य हैं।

मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता के अनुसार हमें बेहद खुशी है कि हम कोरोना के मरीजों को ठीक कर पाए और उन्हें अब घर भेजा जा रहा है। ठीक होने वाले मरीजों में अजहर, मरियम, अरीशा और यासमीन हैं।
विज्ञापन


ठीक हुए कारोना वीरों का कहना है कि उन्होंने डाॅक्टर की हर सलाह मानी और चिकित्सकों की मेहनत और उनके द्वारा दिए गए ट्रीटमेंट के बल पर ही वे ठीक हुए हैं। अब उन्हें दो सप्ताह होम क्वारंटीन रहना होगा। 

डाॅ. तुंगवीर आर्य का कहना है कि ठीक हुए मरीजों अच्छी डाइट लेने, धूप में बैठने और समय पर दवाएं लेने की सलाह दी गई है। वे घर में एन95 मास्क पहने रहेंगे और परिवार के अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले नौ मरीजों को घर भेजा जा चुका है। अभी 27 मरीजों का इलाज चल रहा है उनकी हालत में सुधार है। केवल दो संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें