फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी समेत चार बदमाश दबोचे, दो के पैर में गोली लगी

Sun, 19 Apr 2020 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में खतौली पुलिस ने गंग नहर पटरी मार्ग पर बुआडा कला गांव के सामने हुई मुठभेड़ में एक 15 हज़ार  के इनामी समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। इनसे तमंचा,कार एक बछिया गोकशी के उपकरण व अन्य सामान बरामद हुए है।
विज्ञापन


सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि कि फरीद पुत्र माहिद निवासी खालापार और साकिर उर्फ काला पुत्र युसूफ निवासी खालापार पैर में गोली लगने से घायल हुए। इनमें फरीद पर मंसूरपुर थाने से15 हज़ार का इनाम घोषित है।

इनके अलावा पुलिस ने भाग रहे इनके दो साथी अदनान निवासी इस्लामनगर खतौली और अमन पुत्र पप्पू निवासी खालापार मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए चारों बदमाश गोकशी करते हैं। सीओ ने बताया कि उक्त चारों गंग नहर पटरी के पास बुआड़ा के जंगल में गोकशी के लिए आए थे। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें