फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलेक्शन एजेंट से नकदी व बाइक लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। थाना पुलिस ने 20 दिन पूर्व महादेव मार्ग पर कलेक्शन एजेंट से नकदी व बाइक लूट के साथ अन्य संपर्क मार्गों पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुधवार को गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का सामान बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव शेखपुर कदीम निवासी प्रदीप फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मोदीपुरम कार्यालय में कलेक्शन एजेंट है। बीती 21 फरवरी को क्षेत्र के गांव छबड़िया, कालंद व कालंदी में किस्त की राशि लेकर लौट रहा था। महादेव संपर्क मार्ग पर हथिचार बल पर उससे नकदी, बाइक व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से घटना का खुलासा किया।
सीओ सरधना ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में झिटकरी निवासी संदीप, मोहल्ला भटवाड़ा निवासी अंकित और मसूरी थाना इंचौली निवासी गौरव व आशू शामिल हैं। इनके कब्जे से 54 हजार रुपये, चार मोबाइल, एक तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि इंचौली थाना क्षेत्र में भी शाहरुख नामक युवक से बाइक लूटी थी। कलेक्शन एजेंट से लूटी बाइक को मवाना नहर में फेंक दिया था। पुलिस जल्द बाइक बरामद करेगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि आरोपी गौरव पर चार व संदीप पर नौ, अंकित पर दो व आशू पर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इनका एक साथी सागर निवासी मसूरी अभी फरार है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा बढाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें