फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मुजफ्फरनगर में चार कोरोना पाॅजिटिव प्रवासी श्रमिक मिले, देवबंद में एक और मिला संक्रमित

Wed, 20 May 2020 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/देवबंद

सार

  • मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 33  हो गई है जिनमें से  24 ठीक हो चुके हैं
  • सहारनपुर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 205 हो गई है
विज्ञापन
coronavirus in west UP - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस फिर से अपना कहर बरसा रहा है। बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले में चार नए कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं देवबंद में एक नया पाॅजिटिव मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर  में पाॅजिटिव आए चारों मरीज प्रवासी श्रमिक हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश कर कोरोना की चेन को तोड़ने की कोशिश में जुट गई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में चार और कोरोना पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक मिले। जनपद में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब 9 हो गई है एजिनमें से 8 प्रवासी मजदूर हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि चार में से 3 मजदूर  बुढाना और एक चरथावल के क्वॉरेंटाइन केंद्र में भर्ती है । चारों मजदूर महाराष्ट्र से आए थे। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 33  हो गई है जिनमें से  24 ठीक हो चुके हैं।

देवबंद में कोरोना का एक और पॉजिटिव मामला 
सहारनपुर जनपद में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद सहारनपुर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 205 हो गई है। इससे पहले बीती रात मुरादाबाद में तैनात एक डॉक्टर देवबंद लौटा था। जिसकी रिपोर्ट मुरादाबाद में पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


यह मरीज भी सहारनपुर  में काउंट किया जा रहा है क्योंकि इसको यहां पर फतेहपुर स्थित सीएचसी में बने कोविड 19 सेंटर में भर्ती किया गया है। कुल 205 मरीजों में से 185 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। 

वर्तमान में 20 करोना मरीज उपचाराधीन है। कोरोना पॉजिटिव मरीज अकोला महाराष्ट्र से आया था। नागल में क्वारंटीन था। कोविड 19 फतेपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि मुरादाबाद के आए डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद परिवार के 6 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टर के पिता के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें