फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीटीवी की मदद से मिले कर्मचारी के चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ई रिक्शा में रह गया था बैग, टीपी नगर पुलिस ने तलाश करके दिए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने एक कंपनी के कर्मचारी जितेंद्र का ई रिक्शा में छूट गए चार लाख रुपये से भर बैग तलाश करके वापस करा दिया।
टीपीनगर पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बडियाली निवासी जितेंद्र मेरठ में एक कंपनी में कर्मचारी है। जितेंद्र ने रविवार शाम को थाने पर सूचना दी वह कंपनी के काम से भुगतान एकत्र करके लौट रहे थे। बाईपास से ई-रिक्शा में बैठकर में आए। फुटबॉल चौक पर वह ई-रिक्शा से उतरकर कमरे पर चले गए लेकिन उनका बैग ई-रिक्शा में ही रह गया। बैग में चार लाख रुपये थे। कमरे पर जाकर बैग की याद आई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। सीसीटीवी फुटेज से ई-रिक्शा का नंबर लिया गया। उस नंबर से ई-रिक्शा चालक का पते की जानकारी लेकर पुलिस कुश विहार मकान पर पहुंच गई। ई वहां पर बैग ई-रिक्शा में ही रखा मिल गया। बैग में चार लाख रुपये पूरे थे। इस बैग को जितेंद्र के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें