फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईंट भट्ठे से चार मजदूरों को बंधनमुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर स्थित भट्ठे पर चार मजदूरों को बंधक बनाने की सूचना पर क्षेत्रीय श्रम अधिकारी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मजदूरों से बात कर समस्या का समाधान कराया और मजदूरों उनके घर के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को श्रम विभाग में किसी ने सूचना दी कि गांव जसड़ सुल्ताननगर के बाहरी छोर पर स्थित ईंट भट्ठे पर चार मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। क्षेत्रीय श्रम निरीक्षक शशिकांत पांडेय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कर शिकायतकर्ता से बात की। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र से चार मजदूर भट्ठे पर ईंट निकालने के लिए आए थे, लेकिन अभी तक भट्ठे पर ईंट निकालने का काम शुरू नहीं हुआ है। इस कारण मजदूरों को परिवार का खर्चा उठाना कठिन हो रहा है। भट्ठा संचालक उनको खर्चे के रुपये भी नहीं दे रहा है। इस कारण उनके बच्चे भूखे-प्यासे हैं। टीम ने दो युवकों, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों को भट्ठे से मुक्त कराकर उनके घर रवाना कर दिया है। साथ ही भट्ठा संचालक को बंधक बनाकर काम कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें