खतौली व जासठ रोड़ पर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से कार सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। कार का अगला शीशा भी टूट गया था।
बिजनौर के रहने वाले राहुल शर्मा पुत्र दीपक शर्मा उसकी पत्नी सीमा शर्मा और बहनोई दिल्ली निवासी ब्रजेश व भाई संदीप अपनी इंडिका कार से शनिवार की रात करीब 11 बजे दिल्ली से वापस बिजनौर जा रहे थे।
खतौली व जानसठ रोड़ पर गांव खानजहांपुर के पास आगे जा रहे ट्रक के पीछे से कार टकरा गई। टक्कर लगने से कार का अगला शीशा टूट गया था। हादसे में कार सवार महिला सहित चारों लोग घायल हो गए। कार सवार घायलों ने जानसठ में पहुंचकर एक प्राइवेट चिकित्सक से अपना उपचार कराया। इसके बाद कार में बैठकर वापस बिजनौर चले गए। हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/