फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में छेड़छाड़ के विवाद मेें पथराव में चार घायल, 20 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और जमकर पथराव हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती पक्ष ने 11 और आरोपी युवक के पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पथराव आदि का पांच मिनट का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहींं, कुछ लोग प्रेम-प्रसंग में दो पक्षों में झगड़े का भी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बा निवासी टीटू ने युवती से छेड़छाड़ की थी। युवती के परिजनों ने टीटू की पिटाई की थी। इसमें टीटू ने गंगानगर थाने में तहरीर दी थी, लेकिन युवती पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। बुधवार शाम को दोनों पक्षों में इसी विवाद में फिर से कहासुनी हुई। बुधवार देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ। झगड़े में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। गंगानगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां एक व्यक्ति को ज्यादा चोट होने पर भर्ती किया गया। युवती के परिजनों की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने टीटू, रोहित, दीपक, सुंदर, गोलू व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने युवक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर युवती पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया, दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान पथराव भी हुआ। दाेनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। छेड़छाड़ के आरोपों की जांच की जा रही है। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन



स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
- भाई के साथ भी की मारपीट, पीड़िता ने थाने पर की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रोहटा रोड के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह स्कूल में फीस जमा करने जा रही थी। इसी बीच गांव के रास्ते पर दो आरोपियों ने छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ की। पीड़िता के अनुसार आरोपी पांच दिनों से छात्रा को परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रा का भाई आरोपियों से बात करने के लिए पहुंचा। आरोपियों ने छात्रा के भाई के साथ मारपीट कर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में लग गई है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव के ही स्कूल में दसवीं की छात्रा है। पांच दिनों से गांव के ही दो मनचले उसे परेशान कर रहे हैं। इस कारण छात्रा का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा स्कूल में फीस जमा करने के लिए जा रही थी। इसी बीच गांव के ही रास्ते पर दोनों आरोपियों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों छात्रा से मारपीट की। छात्रा ने घर पहुंचकर भाई को बताया। छात्रा के भाई को दोनों आरोपी रास्ते में मिल गए। आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-

छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीएवी इंटर कॉलेज के पास डाक्टर और उनकी बहन से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपियों मुकीस और शामिल निवासी सामिल रायजादगान मंदिर कोतवाली को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में कोतवाली थाने में बुधवार को भाजपा नेताओं ने हंगामा किया था।

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली डाॅक्टर और उसकी बहन अपने भाई के साथ बुधवार को चाट की दुकान पर टिक्की खा रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। जिसके बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की बाइक अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, दीपक शर्मा, सचिन सिरोही समेत काफी संख्या में लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव किया था। कमल दत्त शर्मा की सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी नोकझोंक भी हो गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें