फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव में शनिवार को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव निवासी मोबीन पुत्र मुंशी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। आरोपी उन पर शिकायत करने का आरोप लगाकर आए दिन झगड़ा करते हैं। शनिवार को आरोपियों ने फिर से गाली गलौज कर दी। जिससे दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। संघर्ष में मोबीन, भूरी, सलीम समेत चार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें