फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार घंटे की बारिश से सदरपुर-रहमापुर मार्ग पर जलभराव

विज्ञापन
बहसूमा। रहमापुर गांव में मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र में शनिवार को सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई करीब चार घंटे रुक-रुककर हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों व ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। सदरपुर-रहमापुर मुख्य मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। इससे मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया और आवागमन प्रभावित हो गया। एसडीएम मवाना संतोष कुमार ने बताया कि जलभराव की सूचना पर संबंधित टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेने और पानी निकासी के तात्कालिक उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें