चार घंटे नौकरी, वेतन रोकने का आदेश जारी
सब हेड
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा- स्टाफ तक से नहीं मिला था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह ने एडीएम के 25 नवंबर के उस पत्र पर भी आपत्ति जाहिर की है, जिसमें लापरवाही और अनुशासनहीनता में उनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। जवाब में लिखा कि वह 20 नवंबर को पालिका में रहे स्टाफ से मिले तक भी नहीं और आपने सब आरोप लगा दिए। अपने जवाब में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने एडीएम के पत्र को असंविधानिक और अमर्यादित बताया है। यह भी कहा कि आपको मेरा वेतन रोकने का अधिकार ही नहीं है।
---
अच्छे कार्यों के लिए कई बार सम्मानित
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि 25 वर्ष चिकित्सा सेवा में हो गए है और कई बार अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित हो चुके हैं। तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। तीनों एमबीबीएस कर चुके हैं। एक ने एमडी किया है। पत्नी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं।
----
पालिका का यह दूसरा मामला
नगर पालिका में एक नवंबर को बोर्ड हंगामे के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार द्वारा दो सभासदों पर मुकदमा दर्ज कराने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि दूसरा मामला सामने आ गया है।
---कोट----
मुझे मुकदमे की जानकारी नहीं
एसीजेएम न्यायालय में परिवाद की मुझे जानकारी नहीं है। मेरा नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कभी आमना-सामना नहीं हुआ। टेलीफोन किसी और ने किया होगा।
- नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन