फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के बेटे ने की थी आत्महत्या, अभी तक आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी; पीड़ित परिवारों ने किया पलायन

Sat, 01 Mar 2025 09:22 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, अमीनगर सराय (बागपत)

सार

मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया और आरोपी पक्ष उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता नहीं करने पर उन्हें धमकी भी दी जा रही है।
 
विज्ञापन
चार परिवारों ने किया पलायन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसौद गांव के राशन डीलर शकुंतला देवी के बेटे आशीष की आत्महत्या में कार्रवाई नहीं होने पर चार परिवारों ने गांव से पलायन कर दिया। शनिवार को अपना सामान भरकर ले गए। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


बसौद गांव की राशन डीलर शकुंतला देवी के बेटे आशीष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वहां से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के भाई ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया। 

मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया और आरोपी पक्ष उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता नहीं करने पर उन्हें धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि डीएम से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर उनके चार परिवारों ने गांव से पलायन कर दिया, जो नोएड़ा रिश्तेदारी में चले गए।
विज्ञापन


इन्होंने किया पलायन
बसौद गांव से पलायन करने वा लों में मृतक की दादी बिरमा दाई, दिनेश, राजू, आदेश, अर्जुन, अरुण, छोटा भाई मनीष, मां शकुंतला, निशा, बच्ची परी, निशा, अयांश, भाई मनीष, निशा, गुड़िया, दिनेश, राजू, अरुण, आदेश, अर्जुन, पूनम, चचरे भाई विशाल, जतिन, सिम्मी समेत अन्य शामिल है।

आत्महत्या के मुकदमे के मामले में जांच की जा रही है। मृतक के परिवार वालों के पलायन करने की जानकारी नहीं है, टीम को भेजकर बातचीत की जाएगी। हरीश भदौरिया, सीओ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें