रोहटा। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे चार डंपरों को जब्त कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई सरधना सीओ आशुतोष कुमार के निर्देश पर पूठखास इंचार्ज हरि मोहन गौतम के नेतृत्व में की गई। जब्त किए गए डंपरों को रोहटा थाने में खड़ा कर दिया गया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।