फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर लापता हुई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के श्राद्ध में जाने की बात कहकर दिल्ली स्टेशन से हुई गायब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बे के वार्ड 10 निवासी एक युवक की नवविवाहित पत्नी पिता के श्राद्ध में जाने की बात कहकर पति को दिल्ली स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गई। वह जेवर भी साथ ले गई। युवक ने ठगी होने की बात कहते हुए तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन

दौराला निवासी एक युवक ने अपने साले से उसकी बात कराई और शादी कराने की बात कही। जीजा साले ने शादी कराने के नाम पर उससे रुपये भी लिए और 12 सितंबर को दिल्ली बुलाकर शादी करा दी। चार दिन बाद महिला ने अपने पिता के श्राद्ध में जाने की बात कही। जिस पर वह महिला को लेकर दिल्ली पहुंचा। दिल्ली स्टेशन पर पहले से ही खड़े चार युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और एक युवक उसकी पत्नी को लेकर गायब हो गया। पत्नी को तलाश करते हुए वह शादी स्थल पर पहुंचा तो वहां पर पत्नी और उसके परिजनों का कोई सुराग नहीं लगा। युवक को ठगी का अहसास हुआ। युवक बिना पत्नी के वापस लौट आया और कस्बा निवासी युवक से पत्नी दिलाने की मांग की। आरोप है कि युवक उसे लगातार टरका रहा है। पत्नी सोने के जेवरात भी अपने साथ ले गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें