फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से बैडमिंटन एसोसिएशन मेरठ की ओर से बृहस्पतिवार से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो से पांच जुलाई तक मोदीपुरम स्थित विहान प्ले फिट में होगी। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सिंगल और डबल दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें अंडर-9 आयु वर्ग से लेकर 80 वर्ष तक के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस बार मेरठ के वरिष्ठ, अनुभवी व युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके बाद सभी श्रेणी के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए कोर्ट व अन्य तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह सात बजे होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए किया जाएगा। टूर्नामेंट में आयोजन अध्यक्ष अभिषेक विहान, आयोजन सचिव विशेष काकरान का विशेष योगदान रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें