फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना से जिले में खुलेंगी चार डेयरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पशुपालन विभाग एवं दुग्ध विकास विभाग के तत्वावधान में संचालित मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत जिले में चार नई डेयरी खुलेंगी। प्रत्येक डेयरी में 10-10 देशी गायों का पालन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को ई- लॉटरी के माध्यम से चार किसानों का चयन हुआ है। बाकी सभी 25 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में डाला गया है।
विज्ञापन




सरकार ने देशी गाय पालन बढ़ाने और किसानों की आय बढ़ाने के साथ दूध उत्पादन बढ़ाने का कदम उठाया है। इसके लिए उप्र में किनी नंदिनी किसान समृद्धि योजना संचालित है। जिसमें किसान को मिनी डेयरी यानी दस गाय पालने पर 23 लाख 60 हजार रुपये का बजट रखा गया है। मिनी डेयरी संचालित करने के लिए जिले से 29 किसानों ने आवेदन किए थे। जिनके चयन के लिए बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में इनके कार्यालय में पशुपालन निदेशालय एवं दुग्ध विकास विभाग लखनऊ से सीधे ई-लाटरी की गई। योजना के लिए कलीना निवासी जगमोहन सिंह पुत्र रामपाल सिंह, दबथुआ गढी निवासी सुनीता पत्नी सत्येन्द्र कुमार, दौराला निवासी टीटू कुमार पुत्र बाबू चंद, मैनापूठी निवासी विवेक चौहान पुत्र श्यामलाल का चयन ई-लॉटरी के द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संदीप शर्मा, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी पंकज कुमार एवं जिला अग्रणी प्रबंधक उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें