लूट की योजना बनाते पकडे गए आरोपी। (मवाना)
मवाना। पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से एक तमंचा 315 बोर, पिस्टल 32 बोर व एक कारतूस बरामद किया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि तहसील के पीछे स्थित एक खेत में बैठकर कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर बिलाल निवासी सेक्टर 10 शास्त्री नगर मेरठ, मोहम्मद अयान निवासी मकबरा डिग्गी, राजू की डेयरी के बराबर वाली गली में किराए पर मकान लेकर रहता है, फरहान निवासी रेलवे सड़क रौनकपुर मस्जिद वाली गली व असद निवासी नया बाजार रवींद्रपुरी सदर बाजार मेरठ को गिरफ्तार किया। बिलाल के पास से कारतूस 315 बोर, मोहम्मद अयान के पास से पिस्टल .32 बोर, फरहान के पास से तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। इनके आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
लूट की योजना बनाते पकडे गए आरोपी। (मवाना)