फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटिंग प्रतियोगिता में चार कैडेट्स ने जीता पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रविवार को जेपी एकेडमी में 72 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में इंटर कंपनी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार कैडेट्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर डिवीजन में डेल्टा कंपनी के सार्जेंट अमन पहले स्थान पर रहे। सीनियर विंग में चार्ली कंपनी की कैडेट काकुल ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर डिवीजन में एल्फा कंपनी के कैडेट अस्तित्व ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में डेल्टा कंपनी की कैडेट कशिश भी प्रथम रहीं। कैंप कमांडेंट कर्नल वंदना ग्रोवर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कैडेट्स की निशानेबाजी क्षमता को परखना है। उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाता है। कैंप कमांडेंट और डिप्टी कैंप कमांडेंट ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान एनसीसी ऑफिसर डॉ. विजयपाल सांवरिया, लेफ्टिनेंट उमेश कुमार, लेफ्टिनेंट राजकुमार, सूबेदार सुधीर कुमार, सूबेदार मोम बहादुर थापा, रामकुमार पुण्डीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें