फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाजी याकूब कुरैशी की डकैती डालने वाले चार गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- गाजियाबाद और बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। हापुड़ रोड पर स्थित पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटेक्स में डकैती डालने वाले चार आरोपियों को लोहियानगर पुलिस ने चिन्दौड़ी पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सरगना गुलावठी बुलंदशहर निवासी सलीम पहलवान के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों से 30 एल्युमिनियम प्लेट, एक टाटा कैंटर, एक पिकअप और तमंचा बरामद किया है। घायल सलीम पहलवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 4 मई की रात बदमाश अलफहीम मीटेक्स में घुसे और गार्ड को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर गार्डों के साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने फैक्टरी से दो फ्रीजर की 30 एल्युमिनियम प्लेट लूट ली थीं। इस मामले में थाना लोहियानगर पर सुपरवाइजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस ने चिन्दौड़ी पुलिया के पास पिकअप और टाटा कैंटर सवार बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सलीम पहलवान के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से ग्राम बहलई बुलंदशहर निवासी अजय, विजयनगर गाजियाबाद निवासी कलीम और सुदामापुरी गाजियाबाद निवासी आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने 15 अगस्त की रात तान्या फैक्टरी में भी डकैती की बात स्वीकार की। एसपी सिटी ने बताया कि ये चारों बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिन पर कई लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें