फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के घर चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मोहनपुरी में पुलिसकर्मी तरुण कुमार के घर चोरी करने वाले चार बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मसूरी गाजियाबाद निवासी हबीब, अब्दुल्लापुर भावनपुर निवासी नदीम, केशव नगर हापुड़ निवासी जितेंद्र सैनी और दादरी गौतमबुद्धनगर निवासी लीले खान शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी नौचंदी में पिछले साल नवंबर में आनंद अस्पताल के मैनेजर के घर हुई चोरी में भी शामिल रहे है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा, वेगनार कार, यूपी पुलिस का पहचान पत्र भी बरामद कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि हबीब पहले रैकी करता था, फिर अपने साथियों को रैकी की जानकारी देने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें