फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज मिस्त्री की हत्या के चार आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। चार दिन पूर्व थाना इंचौली के ग्राम साधारणपुर निवासी राज मिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम धनपुरा के जंगल से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि थाना इंचौली का ग्राम साधरणपुर निवासी इंदु शेखर ग्राम धनपुरा निवासी विजयपाल के यहां मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। बकाया ढाई लाख रुपये का तकादा करने पर विजयपाल राजमिस्त्री इंदु शेखर को खेत पर ले गया और साथियों के साथ मारपीट कर पैर में गोली मार दी। इसके बाद बाग में जामुन के पेड़ से रस्से से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के मुख्य आरोपी विजय पाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम धनपुरा के जंगल में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय पुत्र मूले, मोहित पुत्र प्रेमसिंह, अभिषेक पुत्र अशोक शर्मा, भोपाल पुत्र सिंगारी सिंह ग्राम धनपुरा निवासी बताए। पुलिस ने उनका चालान कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें