सरधना। क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों को नशीला पदार्थ खिलाकर पकड़ने के बाद गोकशी करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपी निराश्रित गोवंश को नशीला पदार्थ देकर उन्हें पकड़ लेते थे और फिर जंगल में लेकर जाकर गोकशी करते थे। शुक्रवार की रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी गोवंश को घेरकर जंगल की तरफ ले जा रहे थे।
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि दौराला रोड पर मरीना बिस्त्रो होटल के पास और छबड़िया मोड़ पर चार संदिग्ध आरोपी मिले। जांच में पाया गया कि यह लोग संरक्षित पशु को नशीला पदार्थ खिलाकर जंगल में ले जा रहे थे। पुलिस को आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से काफी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने भोला पुत्र आजम, कासिम पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला घोसियान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छबड़िया रोड से ईशू पुत्र शाबू व उमेर पुत्र शाबूद्दीन निवासी घोसियान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।