फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइड मांगने के विवाद में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दौराला - रुहासा में हुई मारपीट के आरोपियों को जेल भेजती पुलिस। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव में साइड मांगने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद चारों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रुहासा गांव में बस चालक आरिफ की चकबंदी निवासी आकाश से साइड मांगने के विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे और जमकर मारपीट हुई। आरोपियों के बीच पीआरवी पुलिस के सामने भी मारपीट हुई। पीआरवी पर तैनात उप निरीक्षक कौशल किशोर गौतम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने गांव रुहासा निवासी सारिक, शहजाद, सोनू उर्फ फरमान, आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें